कटिहार: कटिहार स्टेशन से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन कटिहार से अयोध्या के लिए आज होगी रवाना
कटिहार स्टेशन से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन गुरुवार की शाम अयोध्या के लिए रवाना होगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने बताया कि IRCTC की मदद से एनएफ रेलवे 13 आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगी, जिसकी शुरुआत आज से की जा रही है।