कटिहार: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण सुनवाई हुई आयोजित
कटिहार समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण सुनवाई आयोजित की गई। इस मौके पर जिले से आए एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपनी फरियाद पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने फरियाद को सुनकर सम्बंधित थाने को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।