जलालाबाद: जलालाबाद के हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गुरुजी महेंद्र यादव का निधन, अनुयायियों में शोक की लहर, गंगा तट पर हुआ अंतिम संस्कार
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन से जुड़ी आध्यात्मिक संस्था हार्टफुलनेस के प्रशिक्षक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक गुरुजी महेंद्र यादव का मंगलवार शाम इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अनुयायियों, शिष्यों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन किया