महसी: रामगांव थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
रामगांव थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अलग-अलग स्थान से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पंचा पुत्र भलई निवासी ओदहा दाखिला रेहुआ मंसूर, श्याम सिंह पुत्र जज्जू सिंह निवासी बौंडी फतेहउल्लहपुर को उप निरीक्षक संजीव कुमार द्विवेदी, रूप नारायण गौड, कांस्टेबल राजेंद्र मोदनवाल ने गिरफ्तार किया।