महसी: खैरीघाट थाने पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, सीओ ने कहा कि - शराबियों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत।।
खैरीघाट थाना परिसर में रमजान एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इससे पूर्व जिस प्रकार त्यौहार मनाए गए हैं। उसी तरह होली और रमजान का त्यौहार मनाए। शराबियों पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।