महसी: बुलंद उड़ान संस्था की संस्थापिका पिपरी निवासी डा. अंजू वर्मा ने युवतियों को साइकिल व सिलाई मशीन वितरित किया।
तहसील महसी क्षेत्र अंतर्गत घाघरा तटीय पिपरी निवासी डॉ अंजू वर्मा ने गरीब युवतियों को साइकिल व गरीब असहाय महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ सिलाई मशीन वितरण किया। उत्तर प्रदेश के संस्था संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि यूपी में करीब दो वर्षो से इस संस्था के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से जो गरीब परिवार के लोगों की मदद की जाती है।