महसी: देवराय पुर में शॉर्ट सर्किट से फूस के मकान में लगी आग में झुलसकर मासूम बालक की हुई मौत, झुलसे मवेशी
देवराय पुर निवासी बंदू के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से डेढ़ साल का सौरभ बुरी तरीके से झुलस गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। अग्निकांड में कई मवेशी भी झुलस गए एवं घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर राजस्व टीम पहुंची है।