महसी: पंचदेवरी में मतदाताओं को CDO ने दिलाई शपथ, कहा - लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर ले हिस्सा।
मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर ने विकास खण्ड महसी क्षेत्र के बूथ संख्या 70, 71, 72, 73 पंचदेवरी में मतदाताओं को जागरूक किया। जहां विगत लोक सभा निर्वाचन में 40% से कम मतदान हुआ था । सीडीओ द्वारा अधिक मतदान हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रधान, कोटेदार, आशा, एएनएम, रोजगार सेवक सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।।