महसी: हरदी थाने की पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर ट्राली को बाराबंकी जनपद के बल्लू पुरवा से बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की।
हरदी थाने की पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर यूपी 40 पीओ 423 वा ट्राली को बाराबंकी जनपद के बल्लूपुरवा से बरामद किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ दुबे, कांस्टेबल मैनेजर गौड़ ने मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को बरामद किया। थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर गांव निवासी श्यामू वर्मा को बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को तस्दीक किया गया।