Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
haryanavoicepalwal
तनख्वाह देने वाला मालिक बहुत मिलेंगे, आँसू पोंछने वाला एक ही मिलेगा . . . #RamswaroopJi #BestBossEver #HumanityStillAlive #EmotionalVideo #haryanavoicepalwaltoday
Palwal, Palwal
| Nov 10, 2026
#ramswaroopji
#bestbossever
#humanitystillalive
#emotionalvideo
#haryanavoicepalwaltoday
MORE NEWS
घोड़ी गांव में 52 पाल की कथा के समापन पर, सुंदर सोलंकी जी ने युवाओं को एक ऐसी बात कह दी, जो हर युवा को सुननी चाहिए। . . . #SundarSolanki #GhoriGaon #BamanPal #YuvaShakti #haryanavoicepalwaltoday
Palwal, Palwal | Nov 10, 2026
जिन लोगों पर समाज के अन्य लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी है। वही लोग खेतों में आग लगाकर न केवल पर्यावरण को दूषित करने का काम कर रहे हैं बल्कि खेतों की उर्वरा शक्ति को भी कमजोर करने का काम कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं पलवल के नंगल ब्राह्मण गांव की चढ़ाई किसान अपने खेतों पड़े वेस्ट पदार्थ में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है और तो और इसे ग्राम पंचायत का पंच भी बताया जा रहा है ।
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026
दिवाली की रात पलवल के मिलन ढाबे पर खूनी वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या दिवाली की रात मिलन ढाबे पर मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। शैतान खोपड़ी वाले झाडसेंतली (बल्लबगढ़)के रहने वाले पप्पी नामक युवक ने रोहित नाम के युवक के माथे पर पिस्तौल से गोली मार दी। गोली लगने से रोहित गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। मृतक रोहित बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह मिलन ढाबे पर खाना या चाय पीने गया था। वहां ढाबा संचालक मनीष और उसके दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पप्पी ने पिस्तौल निकालकर रोहित के माथे में गोली मार दी। घायल रोहित को उसके साथी उपचार के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल, फरीदाबाद भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तड़के तीन-चार बजे हुए इन सनसनीखेज घटना के बाद ढाबा संचालक मनीष घर पर जाकर सो गया । जिसे सीआईए पलवल टीम ने करीब छह बजे काबू कर अपने साथ पूछताछ के लिए उठा लिया था। बाकी परिजनों को इसके बारे कोई जानकारी नहीं थी। अभी पलवल सीआईए टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दिवाली की खुशियों के बीच हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही सबसे बड़ी हैरतअंगिज बात यह बताई जा रही है कि ढाबे की सीसीटीवी फुटेज को हालांकि डीआर को पलवल सीआईए ने जप्त कर लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि दिवाली की रात 6:00 बजे के बाद से उसमें कोई रिकॉर्डिंग शो नहीं हो रही है यानी की यहां पर कुछ ना कुछ गोलमाल किया गया है। #Palwal #Faridabad #CrimeNews #MurderCase #BreakingNews #AwaazKesari
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026
001 प्रैस नोट-जिला पलवल दिनांक 09 नवंबर 2026 *थाना बहीन पुलिस ने 30 भेड़ चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई भेड़ें व वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद।* पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बहीन पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए भेड़ चोरी के मामले को सुलझाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सभी 30 भेड़ें तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना बहीन प्रभारी निरीक्षक रत्नपाल ने बताया कि राजस्थान के जिला जालौर निवासी माला राम ने थाना बहीन में शिकायत दी थी कि वह चरवाहा है और अपनी भेड़ों को चराने के लिए इलाके में आया हुआ था। उन्होंने अपनी भेड़ों को गांव नांगल जाट में सेवली रोड पर एक बाड़े में ठहराया हुआ था। दिनांक 19 अक्टूबर 2026 की रात को अज्ञात चोर बाड़े से उनकी करीब 5 लाख रुपये मूल्य की 30 भेड़ें चुरा ले गए। इस पर थाना बहीन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी प्र.सि. समीम द्वारा मामले की तफ्तीश अमल में लाते हुए ठोस साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 8 नवंबर 2026 को पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सकील पुत्र सुलेमान, साजीद पुत्र राजमल, सकील पुत्र सद्दीक, जैकम पुत्र कुसाली तथा फारुख पुत्र सुलेमान के रूप में हुई है, जो सभी गांव बीबीपुर, थाना सदर नूंह, जिला नूंह के निवासी हैं। पूछताछ व निशानदेही के दौरान आरोपी जैकम के रिहायशी गांव के पास बने बाड़े से चोरी की गई सभी 30 भेड़ें बरामद की गईं तथा आरोपी साजीद के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026
पलवल नगर परिषद के तहत कार्य कर रहे ट्रैक्टर और जेसीबी के चालकों ने ट्रैक्टरों में जेसीबी का पूजन कर श्री विश्वकर्मा भगवान का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया । इस अवसर पर सभी ट्रैक्टरों और जेसीबी को फूल मालाओं के साथ सजाया गया और उनका पूजन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हेड दरोगा सरवन कुमार तथा टेकचंद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026
विधायक Mohd Israil ने Ch. Zakir Hussain की उड़ाई नींद, कॉलेज के लिए अपनी एक साल की सैलरी दान कर किया बड़ा ऐलान... @topfans Engineer Mamman Khan MLA Hidayat Khan Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Ch. Aftab Ahmed CMO Haryana Nayab Saini Muse
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026
आस मोहम्मद की आंधी ने उड़ाई कांग्रेस व भाजपा की नींद, वार्ड नंबर 18 के जखोपुर गांव लिया बड़ा फैसला.... @topfans Muse Imran Khan Mohammad Ilyas Ch. Zakir Hussain Nasir Khan Tijara Sahun Khan Tapukara
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026