दिवाली की रात पलवल के मिलन ढाबे पर खूनी वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या
दिवाली की रात मिलन ढाबे पर मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। शैतान खोपड़ी वाले झाडसेंतली (बल्लबगढ़)के रहने वाले पप्पी नामक युवक ने रोहित नाम के युवक के माथे पर पिस्तौल से गोली मार दी। गोली लगने से रोहित गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा।
मृतक रोहित बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह मिलन ढाबे पर खाना या चाय पीने गया था। वहां ढाबा संचालक मनीष और उसके दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पप्पी ने पिस्तौल निकालकर रोहित के माथे में गोली मार दी।
घायल रोहित को उसके साथी उपचार के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल, फरीदाबाद भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तड़के तीन-चार बजे हुए इन सनसनीखेज घटना के बाद ढाबा संचालक मनीष घर पर जाकर सो गया । जिसे सीआईए पलवल टीम ने करीब छह बजे काबू कर अपने साथ पूछताछ के लिए उठा लिया था। बाकी परिजनों को इसके बारे कोई जानकारी नहीं थी। अभी पलवल सीआईए टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दिवाली की खुशियों के बीच हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही सबसे बड़ी हैरतअंगिज बात यह बताई जा रही है कि ढाबे की सीसीटीवी फुटेज को हालांकि डीआर को पलवल सीआईए ने जप्त कर लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि दिवाली की रात 6:00 बजे के बाद से उसमें कोई रिकॉर्डिंग शो नहीं हो रही है यानी की यहां पर कुछ ना कुछ गोलमाल किया गया है।
#Palwal #Faridabad #CrimeNews #MurderCase #BreakingNews #AwaazKesari
Palwal, Palwal | Nov 9, 2026