पलवल नगर परिषद के तहत कार्य कर रहे ट्रैक्टर और जेसीबी के चालकों ने ट्रैक्टरों में जेसीबी का पूजन कर श्री विश्वकर्मा भगवान का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया । इस अवसर पर सभी ट्रैक्टरों और जेसीबी को फूल मालाओं के साथ सजाया गया और उनका पूजन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हेड दरोगा सरवन कुमार तथा टेकचंद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।