आबू रोड: आबूरोड के सियावा अंबाजी मार्ग पर बाबा रामदेव होटल के एक कमरे में आया 6 फीट लंबा जहरीला सांप, मचा हड़कंप
आबूरोंड में गर्मी की दस्तक के साथ क्षेत्र में जहरीले जीव-जंतुओं का विचरण बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में आरटीओ ऑफिस के पास अंबाजी मार्ग स्थित होटल रामदेव में एक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि दोपहर के समय करीब 6 फीट लंबा सांप होटल के एक कमरे में घुस आया,जिसे देखकर कार्मिकों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।