Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

10 की मासूम के साथ पिता ने किया बैड टच! #mpnews #agarmalwanews #badtouch #father #daughter

Madhya Pradesh, India | Jan 6, 2026

MORE NEWS

संभागीय संयुक्त दल ने सीहोर में किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

                           खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार भोपाल के संभागीय संयुक्त दल द्वारा सीहोर स्थित साकेत मेडिकल, बिजोरिया मेडिकल,  बालाजी मेडिकल, हरिओम मेडिकल, विशाल मेडिकल, बादशाह मेडिकल, प्रिंस मेडिकल और मुस्कान मेडिकल सहित अनेक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय बीजकों की जांच की गई और औषधियों के नमूने लिए गए।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

संभागीय संयुक्त दल ने सीहोर में किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार भोपाल के संभागीय संयुक्त दल द्वारा सीहोर स्थित साकेत मेडिकल, बिजोरिया मेडिकल, बालाजी मेडिकल, हरिओम मेडिकल, विशाल मेडिकल, बादशाह मेडिकल, प्रिंस मेडिकल और मुस्कान मेडिकल सहित अनेक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय बीजकों की जांच की गई और औषधियों के नमूने लिए गए। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

घर-घर पहुंचा नल से शुद्ध जल, ग्राम धबोटी में नल-जल योजना बनी ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात

          आष्टा विकासखंड के ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का कार्य पूर्ण होने के साथ ही ग्रामीणों को घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है। वर्षों से पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब गांव के लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त श्रम और समय खर्च नहीं करना पड़ रहा है।

      ग्राम धबोटी की कुल आबादी 2,258 है तथा यहां 350 परिवार निवास करते हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत 345 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से परिवारों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। योजना के सफल संचालन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नल से जल मिलने के बाद ग्रामीणों की दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को पानी भरने के लिए हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।  

      ग्रामवासियों का कहना है कि घर तक पानी पहुंचने से कॉफी सुविधा हो गई है। गर्मी के मौसम में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही बच्चों को भी पानी लाने के कार्य से मुक्ति मिली है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का पूर्ण होना केवल एक निर्माण कार्य की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

घर-घर पहुंचा नल से शुद्ध जल, ग्राम धबोटी में नल-जल योजना बनी ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात आष्टा विकासखंड के ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का कार्य पूर्ण होने के साथ ही ग्रामीणों को घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है। वर्षों से पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब गांव के लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त श्रम और समय खर्च नहीं करना पड़ रहा है। ग्राम धबोटी की कुल आबादी 2,258 है तथा यहां 350 परिवार निवास करते हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत 345 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से परिवारों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। योजना के सफल संचालन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नल से जल मिलने के बाद ग्रामीणों की दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को पानी भरने के लिए हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि घर तक पानी पहुंचने से कॉफी सुविधा हो गई है। गर्मी के मौसम में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही बच्चों को भी पानी लाने के कार्य से मुक्ति मिली है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का पूर्ण होना केवल एक निर्माण कार्य की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण

                      विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गये कलस्टरों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

      अभियान के अंतर्गत 03 जून को ग्राम खंडवा, चरनाल, सोनकछ, सोंठी में शिविर लगाकर नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।

आगामी तिथियों में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

      अभियान के अंतर्गत 04 जून को सीहोर संभाग अंतर्गत ग्राम पिपलिया मीरा, रोला, सेवनिया, थूनाकलॉ, सीहोर शहर वार्ड नं 24, वार्ड नं 09 एवं आष्टा संभाग अंतर्गत भेरुपूर, बिलपान, श्यामपूरा मगरदा में शिविर लगाए जाएंगे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गये कलस्टरों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 03 जून को ग्राम खंडवा, चरनाल, सोनकछ, सोंठी में शिविर लगाकर नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया। आगामी तिथियों में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर अभियान के अंतर्गत 04 जून को सीहोर संभाग अंतर्गत ग्राम पिपलिया मीरा, रोला, सेवनिया, थूनाकलॉ, सीहोर शहर वार्ड नं 24, वार्ड नं 09 एवं आष्टा संभाग अंतर्गत भेरुपूर, बिलपान, श्यामपूरा मगरदा में शिविर लगाए जाएंगे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग का संदेश

              खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार माय भारत सीहोर एवं हिताय संस्था द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया गया।

      माय भारत सीहोर की उप निदेशक सुश्री निक्की राठौर ने बताया कि यह साइकिल रैली सीहोर के भोपाल नाका से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चर्च ग्राउंड पर संपन्न हुई। साइकिलिंग इवेंट में सुबह की सुनहरी किरणों के साथ फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में युवा एक साथ साइकिल के पैडल मारते नजर आए।

      समापन अवसर पर हिताय संस्था के श्री उमेश पंसारी द्वारा सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ऊर्जावान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। रैली में सुश्री कर्णप्रिया तिवारी, श्री हरिओम चंद्रवंशी सहित कॉलेज के विद्यार्थियों, एनजीओ के सदस्यों और नागरिकों ने सहभागिता की।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग का संदेश खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार माय भारत सीहोर एवं हिताय संस्था द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया गया। माय भारत सीहोर की उप निदेशक सुश्री निक्की राठौर ने बताया कि यह साइकिल रैली सीहोर के भोपाल नाका से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चर्च ग्राउंड पर संपन्न हुई। साइकिलिंग इवेंट में सुबह की सुनहरी किरणों के साथ फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में युवा एक साथ साइकिल के पैडल मारते नजर आए। समापन अवसर पर हिताय संस्था के श्री उमेश पंसारी द्वारा सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ऊर्जावान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। रैली में सुश्री कर्णप्रिया तिवारी, श्री हरिओम चंद्रवंशी सहित कॉलेज के विद्यार्थियों, एनजीओ के सदस्यों और नागरिकों ने सहभागिता की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

• खुशियों की दास्तां

• जल्द मिलेगा घर में नल से शुद्ध जल, ग्राम सिंगारचोरी तक पहुंची विकास की धारा

• कुंए से पानी खींचने और हैंडपंप की खटर-खटर से मिलेगी मुक्ति

• नलजल योजना पूर्ण होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर

..........

                   विकास की नई धारा अब आष्टा तहसील के ग्राम सिंगारचोरी में पहुंच चुकी है। गांव में नल-जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में योजना की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही ग्रामवासियों को अपने घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिलने लगेगा।

            ग्राम सिंगारचोरी की वर्तमान आबादी 3,108 है तथा गांव में कुल 655 घर हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत एजेंसी द्वारा 670 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे गांव के लगभग सभी परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

            अब तक ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। सुबह-शाम पानी लाने में काफी समय और श्रम खर्च होता था। कई परिवारों में बच्चों को भी पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। लेकिन अब नल-जल योजना के शुरू होने से यह स्थिति बदलने जा रही है।

            गांव की महिलाओं का कहना है कि घर में नल से पानी मिलने से उन्हें कुएं से पानी निकालने और हैंडपंप की खटर-पटर से मुक्ति मिलेगी। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होगी, जिसका उपयोग वे परिवार, बच्चों की देखभाल, स्वरोजगार एवं अन्य उपयोगी कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उनका दैनिक कार्यभार भी कम होगा।

            शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। स्वच्छ पानी मिलने से जल जनित बीमारियों की आशंका कम होगी तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ग्रामीणों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नल-जल योजना का सबसे बड़ा लाभ बच्चों को मिलेगा। जिन परिवारों के बच्चे पानी भरने में समय लगाते थे, वे अब अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित कर सकेंगे।

            गांव में घर-घर नल से जल पहुंपाचने के साथ ही ग्राम सिंगारचोरी विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। यह योजना ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• खुशियों की दास्तां • जल्द मिलेगा घर में नल से शुद्ध जल, ग्राम सिंगारचोरी तक पहुंची विकास की धारा • कुंए से पानी खींचने और हैंडपंप की खटर-खटर से मिलेगी मुक्ति • नलजल योजना पूर्ण होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर .......... विकास की नई धारा अब आष्टा तहसील के ग्राम सिंगारचोरी में पहुंच चुकी है। गांव में नल-जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में योजना की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही ग्रामवासियों को अपने घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिलने लगेगा। ग्राम सिंगारचोरी की वर्तमान आबादी 3,108 है तथा गांव में कुल 655 घर हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत एजेंसी द्वारा 670 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे गांव के लगभग सभी परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। अब तक ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। सुबह-शाम पानी लाने में काफी समय और श्रम खर्च होता था। कई परिवारों में बच्चों को भी पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। लेकिन अब नल-जल योजना के शुरू होने से यह स्थिति बदलने जा रही है। गांव की महिलाओं का कहना है कि घर में नल से पानी मिलने से उन्हें कुएं से पानी निकालने और हैंडपंप की खटर-पटर से मुक्ति मिलेगी। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होगी, जिसका उपयोग वे परिवार, बच्चों की देखभाल, स्वरोजगार एवं अन्य उपयोगी कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उनका दैनिक कार्यभार भी कम होगा। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। स्वच्छ पानी मिलने से जल जनित बीमारियों की आशंका कम होगी तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ग्रामीणों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नल-जल योजना का सबसे बड़ा लाभ बच्चों को मिलेगा। जिन परिवारों के बच्चे पानी भरने में समय लगाते थे, वे अब अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित कर सकेंगे। गांव में घर-घर नल से जल पहुंपाचने के साथ ही ग्राम सिंगारचोरी विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। यह योजना ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026