स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, जल गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो- कलेक्टर श्री यादव
===
कलेक्टर श्री यादव ने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण कर नल-जल की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
===
नगरपालिका सीएमओ को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
==
पथरिया के नगरपालिका फिल्टर प्लांट से नगरवासियों को उपलब्ध कराए जा रहे नल-जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रॉ वाटर, एलम, क्लैरीफ्लॉक्युलेटर, सेडिमेंटेशन, फिल्ट्रेशन एवं स्टोरेज सहित जल शोधन की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान फिल्टर किए गए पानी में कीड़े एवं कबूतर के पंख पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और नगरपालिका अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल परीक्षण किट एवं टीडीएस मीटर से जल परीक्षण अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने पर नियमित लैब टेस्टिंग की व्यवस्था विकसित करने को कहा।
कलेक्टर श्री यादव ने पानी को अशुद्धियों से बचाने के लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट हटाने एवं नेट-जाली लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए जल गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
#damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026