खेकड़ा: पाठशाला रोड स्थित फर्नीचर के गोदाम में आग लगी, ₹3 लाख का नुकसान, एक घर में भी लगी आग
Khekada, Bagpat | Nov 10, 2026 खेकड़ा कस्बे में पाठशाला रोड स्थित फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। गोदाम मालिक शाहिद के मुताबिक, आग में करीब 3 लाख रुपए का पुराना फर्नीचर जल गया। लोगों ने दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले आग बुझा दी। शाहिद किराए की दुकान में गोदाम चलाते हैं। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों से पुराना फर्नीचर लाकर बेचते हैं। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे दुकान से धुआं निक