कैसरगंज: सुनारी चौराहा चोरीकांड का खुलासा, चोरी के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड और सब्बल भी बरामद
थाना कैसरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 310 रुपए नकद तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे की रॉड और सब्बल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुनारी चौराहा पर हुई चोरी के अनावरण के लिए पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान