पटना ग्रामीण: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना पहुंचे, सीएम नीतीश कुमार को बताया NDA का मुख्यमंत्री पद का चेहरा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पटना पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विपक्ष के नेताओं की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि एनडीए में CM फेस को लेकर विवाद है। लेकिन नित्यानंद राय ने साफ तौर पर कह दिया है की एनडीए का CM फेस सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार है।