पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के बाहर 55 वर्षीय महिला और बुजुर्ग के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के बाहर शुक्रवार की दोपहर को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।जहां एक 55 वर्षीय महिला एक बुजुर्ग से उलझ गईं।बीच सड़क पर करीब 20 मिनट तक ड्रामा चलता रहा।इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।महिला का कहना था कि उनका आवेदन पत्र जबरन उस बुजुर्ग ने छीन लिया है।जबकि बुजुर्ग का कहना था उसने उस महिला का आवेदन नहीं लिया है।