पटना ग्रामीण: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका
इनकम टैक्स गोलंबर पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पुतला दहन किया गया। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर पहले तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई और उसके बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।