पटना ग्रामीण: पटना में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने महिला संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी
CM नीतीश कुमार के द्वारा शुक्रवार को महिला संवाद का शुभारंभ किया गया। इसे लेकर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जानकारी दी है। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य के अंदर जितने भी महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही है उसकी जानकारी सभी महिलाओं को होनी चाहिए और इसके लिए ही महिला संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है।