पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में वांछित अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया गया
अगमकुआं थाना क्षेत्र में डकैती के कांड में वांछित अभियुक्त के घर पर शुक्रवार को इश्तेहार चस्पा किया गया।शुक्रवार शाम 6:21 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है।जानकारी देते हुए बताया गया कि न्यायालय के द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में अगमकुंआ थाना में दर्ज डकैती के कांड में वांछित अभियुक्त के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया।