कोरबा: स्कूली छात्र पर धारदार हथियार से हमला, स्कूल से लौटते समय आठवीं के छात्र पर आधा दर्जन छात्रों ने किया अटैक, अस्पताल में
कोरबा में ब्लू बर्ड स्कूल के एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर हुई। घायल छात्र को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में कक्षा आठवीं का 13 वर्षीय छात्र अपने घर काशीनगर जा रहा था।