बदनावर। क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इंदौर इलाज के लिए भेजा गया है। घटना शुक्रवार अल सुबह की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक, शराब ठेकेदार के कर्मचारी इलाके में अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी रखते हैं।