चंडी: हनुमानगढ़ गांव से फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार
Chandi, Nalanda | Jun 21, 2024 थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ गांव में छापेमारी कर फरार चल रहें वारंटी विजिंदर चौधरी को चंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ गांव निवासी विजिंदर चौधरी के ऊपर न्यायालय ने एक मामले को लेकर वारंट जारी किया था। जिसमें फरार चल रहे था। वारंट के आधार पर चंडी पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।