चंडी: उतरा गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
Chandi, Nalanda | Jun 20, 2024 चंडी प्रखंड के उतरा गांव में प्रशासन की टीम ने गैरमजरूआ जमीन पर से अतिक्रमण हटाया। सीआई सुरेंद्र पंडित के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया। सीआई सुरेंद्र पंडित ने बताया कि उतरा गांव में गैरमजरूआ जमीन पर सिदेश्वर प्रसाद ने अतिक्रमण कर रखा था। इस संबंध में रामप्रवेश प्रसाद ने हाईकोर्ट में केस दायर कर रखा था।