चंडी: प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर पंखा, घड़ी, खेलने का सामान व जरूरी कागजात किए चोरी
Chandi, Nalanda | Jun 20, 2024 प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में चोरों ने खिड़की तोड़कर बच्चों के खेलने वाली सामग्री, दो पंखा,एक घड़ी तथा कुछ जरूरी कागजात आदि की चोरी कर ली। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी रेणु सिन्हा ने बताया कि स्कूल की गुरुवार की सुबह स्कूल खोलने पहुंचे तो देखा कि कार्यालय की खिड़की टूटा हुआ है। कार्यालय में रखा दो पंखा , एक घड़ी, बच्चों की खेल सामग्री गायब है।