जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार ने आज बंजरिया प्रखंड अंतर्गत जटवा जानेरवा का भ्रमण कर सिकरहना नदी के पानी के दबाव का अवलोकन किया गया।
यहां पर बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता को लगातार सूक्ष्म नजर रखने एवं कटाव से बचाव हेतु हर संभव तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार कटावरोधि कार्य प्रारंभ करा दें।
अंचल अधिकारी बंजरिया को लगातार पेट्रोलिंग कराने का निर्देश देते हुए कहा गया कि बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के अभियंता तथा ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखें।
यहां से निकलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने बंजरिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर आरटीपीएस, आधार केंद्र, सीएससी सेंटर का जायजा लिया गया एवं यहां काउंटर पर बैठे कर्मियों से पूछताछ की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा ब्लॉक सह अंचल कार्यालय आए हुए आम लोगों से मिलकर भी वहां के कार्य संस्कृति संबंधी फीडबैक ली गई।
यहां पर सीडीपीओ कार्यालय की जांच के दौरान कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026