भितरवार: मेन तिराहे पर झुका ट्रांसफार्मर हादसों का खतरा, रोज चिंगारी से बिजली आपूर्ति बाधित
मेन तिराहा भितरवार शहर का मुख्य व्यावसायिक और आवागमन का केंद्र है। नगर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले मेन तिराहे पर पिछले काफी समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बिजली सप्लाई ठप जनजीवन और व्यापार प्रभावित। प्रशासन की अनदेखी से नागरिकों में आक्रोश। एई बिजली विभाग भितरवार का कहना है टीम भेज कर निरीक्षण कराया जाएगा।