उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में आग लग गई। यह घटना सोमवार सुबह सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर घटित हुई है। भीषण आग की लपटों को देख सोसाइटी परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगने के तुरंत बाद ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं आसपास तक फैल गया, जिसे दूर से ही देखा जा सकता था। सोसाइटी में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फोन कर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि ये आग एसी फटने की वजह से लगी है।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव व आग बुझाने का काम तेजी से शुरू कर दिया। फायर सर्विस कर्मियों ने ऊँचाई पर स्थित फ्लोर तक पहुंचकर सीढ़ियों और स्पेरींग उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों व प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आस-पास के फ्लैटों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित दूरी पर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया।
#noida #noidafire