नईगढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 शीशी नशीली कफ सिरप और 12 लाख की नेक्सॉन कार जब्त।रीवा आईजी के निर्देश पर विंध्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'प्रहार-02' अभियान के तहत मऊगंज जिले की नईगढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 393 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है। पुलिस ने करीब 12.79 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है, जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।