🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव, उत्तर प्रदेश 🚨
दिल्ली से दौड़े-दौड़े उन्नाव पहुंचे सांसद एवं भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी! शिव महापुराण कथा में भक्ति गीतों से बांधा समां, झूम उठे शिवभक्त!
उन्नाव। जनपद उन्नाव में आयोजित विश्व प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा जी की श्री शिव महापुराण कथा में उस समय भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब दिल्ली से पहुंचे सांसद, भोजपुरी गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मनोज तिवारी ने अपने मधुर सुरों और भक्ति गीतों से कथा परिसर को भक्तिमय बना दिया। उनके गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा परिसर हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से गूंज उठा।
शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मनोज तिवारी की मौजूदगी ने इस धार्मिक आयोजन की रौनक और बढ़ा दी।
🔱 हर-हर महादेव! जय शिव शंभू! 🔱
Newz India 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
#ManojTiwari #ShivMahapuranKatha #Prad
Unnao, Unnao | Nov 17, 2026