*एन0एच0-119डी परियोजना के कार्य मे तेजी लाने हेतु सचिव, पथ निर्माण विभाग द्वारा वीसी मे भू-अर्जन मे तेजी लाने का निर्देश*
आज दिनांक 03 जुलाई, 2026 को एन0एच0-119डी परियोजना के कार्य मे तेजी लाने हेतु सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार श्री पंकज कुमार पाल द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, दरभंगा एवं समस्तीपुर के साथ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई के साथ भी समीक्षा किया गया।
बैठक मे एन0एच0-119डी परियोजना अन्तर्गत मखदुमपुर अंचल के मौजा बेरका में 200 मीटर अवरोध NHAI, गया जी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया, जिसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा बताया गया कि कुल 13 हितबद् रैयत का मुआवजा भुगतान के Bhoomi Rashi Portal के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मौजा बेरका में अंचल अधिकारी, मखदुमपुर को अवरोध हटाकर कार्य कराने का निदेश दिया गया है, जिसे शीघ्र करा लिया जाएगा। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया अंचल अधिकारी, मखदुमपुर एवं मोदनगंज को निर्देशित किया गया है, कि कार्य मे तेजी लाया जाए।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
12 views | Jehanabad, Bihar | Jul 3, 2026