सहयोग शिविर को उत्सवी माहौल मे आयोजित करने हेतु जिला पदाधिकारी का निर्देश*
*सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*
आज दिनांक 03 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद *श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं अनुपालन प्रतिवेदनों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*
बैठक मे जिला पदाधिकारी द्वारा 07 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को उत्सव के तौर पर आयोजित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी शिविर पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर मे नशा मुक्ति, टीवी बीमारी, संस्थागत प्रसव इत्यादि सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जागरूक करने तथा साथ ही सेल्फी स्टैंड लगाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि निष्पादन गुणवत्तापूर्ण हो तथा आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का वास्तविक लाभ प्राप्त हो एवं प्रत्येक आवेदन के निष्पादन की सूचना संबंधित आवेदक तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए। जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों ,कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी सहयोग शिविर प्रभारियों एवं प्रखंड वरीय प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे सहयोग शिविरों तथा सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता की नियमित जांच करें जिससे कि यह सुनिश्चित हो कि आवेदन का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं आवेदक की समस्या के वास्तविक समाधान पर आधारित हो|
सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर शासन और जनता के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी माध्यम है तथा इसके उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सभी विभाग पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
विदित हो कि जिला पदाधिकारी के द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है जिसके फल स्वरुप आवेदनों के निष्पादन में वृद्धि हुई है। विगत एक सप्ताह में लंबित आवेदनों की संख्या 14% से घटकर 4% रह गई है।
बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभागीय पदाधिकारी भौतिक रूप से तथा सभी प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारीगण वीसी के माध्यम से उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#सहयोग_शिविर #cmsamratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Jehanabad, Bihar | Jul 3, 2026