खींवसर: खींवसर ग्राम पंचायत में पेजयल की भारी किल्लत,आमजन परेशान,अधिकारी नही कर रहे समस्या का समाधान
खींवसर ग्राम पंचायत में पेयजल किल्लत से आमजन परेशान है।ग्रामीणों ने बताया की अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल किल्लत होने के कारण आमजन को महंगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे है।ग्रामीणों ने समस्या के समाधान करने की मांग की है।