सेल नगरी किरीबुरू के शहरी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को हाथियों की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। मुर्गापाड़ा बस्ती के समीप दो या उससे अधिक जंगली हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भय के कारण अपने घरों से बाहर निकलने में सतर्कता बरतने लगे हैं।