गिरिडीह: राज्यसभा सांसद डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने गांडेय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया
राज्यसभा सांसद डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने शनिवार की दोपहर 2 बजे से गांडेय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने गांडेय समेत बांकीकला सहित कई अन्य जगहों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मिलजुलकर सबों का खैरियत लिया।