गिरिडीह: गिरिडीह सर्किट हाउस में झामुमो गिरिडीह महानगर समिति की बैठक आयोजित, जनता की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
गिरिडीह सर्किट हाउस में शनिवार को 3 बजे तक झामुमो गिरिडीह महानगर समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह रॉकी ने की। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन को मजबूत करने और नगर के सभी 36 वार्डों में जनता की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने वार्ड समितियों को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया।