गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड में ज़मीन विवाद में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड में जमीन विवाद में रामकिशन यादव को बुरी तरह जख्मी कर दिया।शनिवार को 5 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। फरसे से इसके पैर में हमला किया गया जिससे इसका पैर 90 प्रतिशत तक कट गया है। बताया गया कि रामकिशोर यादव का जमीनी विवाद गोतोया लोगों से चल रहा है।दोनों पक्षों की ओर से कोर्ट में केस मुकदमा भी चल रहा है।