गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय के केंद्रीय विद्यालय सुगासार का औचक निरीक्षण किया
उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को 11 बजे गांडेय के केंद्रीय विद्यालय सुगासार का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन और स्वच्छता जैसे पहलुओं की जांच की। इस दौरान उपायुक्त ने सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के सख्त निर्देश दिए।