गिरिडीह: अलकापुरी में सम्राट जरासंध जी की 5228वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, छाया श्रद्धा और उत्साह का माहौल
अलकापुरी में शनिवार को 11 बजे भारतवर्ष के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध जी का 5228 वीं जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धुमधाम से किया गया।अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई गिरिडीह ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसियन गिरिडीह एवं अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।