गिरिडीह: धन धन श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर पंजाबी मोहल्ला से सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी
धन धन श्री गुरुनानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सिक्ख समाज के द्वारा तीसरे दिन शनिवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से निकल कर मकतपुर चौक होते हुए जिला परिषद से बरगंडा चौक होते हुए पंजाबी मोहल्ला स्थित सरदार गुरदीप सिंह बग्गा के आवास पर पहुंची। जहां प्रभात फेरी का समापन हुआ ।।