रामगंजमण्डी: सालेड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ, मुंडिया टीम बनी विजेता, रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
रामगंजमंडी के सालेड़ा में चल रही 19वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। इस दौरान फाइनल मुकाबला मुंडिया और चेचट के बीच दोपहर करीब 2 बजे खेला गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों का तांता लगा रहा। इस दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए अयोजककर्ताओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।