संग्रामपुर: सम्राट अशोक भवन के रास्ते से अतिक्रमण हटाने का आदेश, नोटिस जारी
नगर पंचायत संग्रामपुर के झिकुली गांव में सम्राट अशोक भवन जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मुंगेर के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है।नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, रास्ते पर अवैध कब्जे के कारण सड़क और नाला निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।