गुरूर: गुरुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के खेत-खलिहानों में भरा लबालब पानी, रोपा और लेही पद्धति से धान की बोनी में जुटे किसान
Gurur, Balod | Jul 7, 2026 खेतों मे लबालब पानी होने से धान बोआई कार्यों मे किसानों को परेशानी होने लगी है। अधिकांश गांव में खेतों में पानी भरा होने के बावजूद रोपा एवं लेही पद्धति से धान की बोनी कर रहे है। किसानो को जलभराव वाले खेतों में भी रोपाई कार्य करते हुए देखा गया। मानसून लगने के बाद खेतों में बीज का छिड़काव कर चुके थे लेकिन खेतों में पानी भरा होने से खराब हो सकता है।