सादाबाद: मंस्या के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल डॉक्टर ने किया रेफर
आगरा जनपद के नरायच कुबेरपुर निवासी अनिल कुमार की बाइक में मंस्या के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।