झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ सेल की गुवा खदान, क्रेशर प्लांट और अन्य कार्यस्थलों का दौरा किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सेल के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात कर मजदूरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।