सदर: लखनऊ में अगरबत्ती से बेड में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की हुई मौत
Sadar, Lucknow | Nov 9, 2026 लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बाबा हजारा बाग इलाके में मकान में आग लगने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में जल रही अगरबत्ती से बेड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।