रेलवे पटरियां पार करते युवक से लूट की कोशिश, ईंट से सिर पर किया वार
बीकानेर। सोमवार रात करीब 8:45 बजे मटका गली के पास रेलवे पटरियां पार करते समय एक युवक के साथ दो युवकों द्वारा लूटपाट और मारपीट करने का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार अमित हल्दर पुत्र सुदांशु, निवासी पश्चिम बंगाल, अपने गांव जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान खाना खाने के लिए वह रेलवे पटरियां पार कर रहा था। तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया और उसका बैग, मोबाइल फोन व पर्स छीनने का प्रयास किया।
युवक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा ईंट उठाकर उसके सिर पर भी वार किया। युवक ने अपने बचाव के लिए काफी प्रयास किया और मदद के लिए लगातार चिल्लाता रहा।
इसी दौरान मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों तथा खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार, शोएब भाई, इमरान एवं राजकुमार खड़गावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को ललकारते हुए युवक क