गम्हरिया: सिंहेश्वर थाना में जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में जातिसूचक गाली देने और मारपीट का मामला सामने आया है। केटावन निवासी अनिल कुमार ऋषिदेव ने दिनेश मंडल, गणेश मंडल और बटेश्वर राम समेत अन्य पर आरोप लगाया है। आवेदन के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें बांधकर जातिसूचक गालियां दीं और लाठी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।